हिसार उपचुनाव: 3 बजे तक 55 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

हिसार के 1500 बूथ पर चल रहे मतदान में अभी तक किसी भी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं है। बल्कि सच पूछिए तो यहां मतदाताओं में भारी उत्साह देने को मिल रहा है। युवा वर्ग खासतौर से घर से बाहर निकल कर आया है। औरतें घूंघट में अपने अधिकार का प्रयोग करने आयी हैं, तो बूढ़े अपने बेटे-बेटियों के साथ। कई तो अपने बेटों की गोद में चढ़कर वोट डालने आये। वैसे वन इंडिया ऐसे श्रवण कुमारों को सलाम करता है, जो अपने मां-बाप के अधिकार का सम्मान करते हैं।
अब अगर तीन बजे तक के रुझान देखें तो 55 प्रतिशत वोट पड़े, जिनमें आदमपुर में 61 फीसदी, उकलाना में 54, नरनौंद में 51.2, हांसी में 53, बरवाला में 55 फीसदी, हिसार में 51.28 फीसदी, नलवा में 55.5, उछाना कलन में 61 प्रतिशत और भवानी खेड़ा में 58 प्रतिशत मतदान हुआ।
फिलहाल आने ही वाले हैं, वैसे अब तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दोपहर दो बजे तक की बात करें तो कुल मतदान 48.86 फीसदी मतदान हो चुका था। आदमपुर में 51 प्रतिशत, उकलाना में 51, नरनौड़ में 43.15, हांसी में 47, बरवाला 52, उचाना 47, नलवा 48.36, भवानी खेड़ा में 55 फीसदी मतदान हो चुका था।












Click it and Unblock the Notifications