दिल्ली : दारू पीकर मॉडलों ने किया देशभक्ति गीतों पर कैट वॉक

जिस समय खादी वस्त्रों और गांधी टोपी पहनीं मॉडल्स स्टेज पर आयीं तो लोगों ने काफी तालियां बजा कर इनका स्वागत किया। बैकग्राउंड म्यूजिक में सारे जहां से अच्छा....बज रहा था। इनमें से कुछ मॉडल्स दर्शक दीर्घा में भी मौजूद थीं। वो गंदी -गंदी बातें और फब्तियां कस रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनलोगों ने काफी पी रखी थी जिसके बाद उन्हें संभलना काफी मुश्किल हो रहा था।
हालांकि, एफडीसीआई के प्रेजिडेंट सुनील शेट्टी ने इससे इनकार किया कि कोई नशे में था। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद हर शख्स सिर्फ मस्ती के मूड में था। उन्होंने कहा कि फैशन शो में मौजूद दर्शक देशभक्ति से सराबोर थे। उन्होंने शो का जमकर लुत्फ उठाया। ये जो भी बातें हो रही है वो गलत हैं, क्योंकि शो काफी सक्सेसपुल रहा है इसलिए जो लोग इस शो और शो करने वालों से जलते हैं, वो इस तरह की फालतू बातें कर रहे हैं।
अब आप क्या सोचते है कि आयोजक या प्रत्यक्षदर्शियों में कौन सच बोल रहा है ?अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।












Click it and Unblock the Notifications