दुनिया की सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं मायावती: मुलायम

उन्होंने कहा कि मायावती सरकार ने जनता के धन को लूटने के सिवा कोई काम नहीं किया। इसलिए जनता को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बसपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिये। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने के इरादे से कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने का आवान करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा मैं आपसे वादा करता हूं कि मुख्यमंत्री पद की मेरे शपथ लेने के छह महीने बाद आपको प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा।
हालांकि, बसपा के लोगों को यह परिवर्तन दो माह में ही पता लगने लगेगा। इससे पहले, पार्टी महासचिव मोहन सिंह ने लोगों से सपा के वोटों को बांटने के को लेकर भाजपा और बसपा द्वारा खड़ी की गई छोटी पार्टियों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा सपा के वोट बैंक को बांटने के लिये अनेक छोटी पार्टियां चुनाव मैदान में उतर रही हैं। आप सबको उनसे होशियार रहना चाहिये, क्योंकि वे भाजपा और बसपा प्रायोजित दल हैं।












Click it and Unblock the Notifications