अमेरिका में मंदी बनी ओबामा की मुश्किलों का सबब
अमेरिका
में छाई आर्थिक मंदी आने वाले समय में राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए मुश्किलों का सबब बन सकती है। अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। जिसके लिए बराक ओबामा अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कड़े और सही फैसले करने के लिए अमेरिका के राष्टपति बराक ओबामा की तारीफ करते हुए शिकागो के मेयर राह्म इमैनुअल ने कहा कि 2012 के राष्टपति चुनाव में उनका दोबारा निर्वाचित होना कड़ी चुनौती होगी। id="toptextpromo">शिकागो
टिब्यून के अनुसार एनबीसी टीवी चैनल के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में इमैनुअल ने कहा कि राजनीतिक तौर पर इस बात में कोई संदेह नहीं है क्योंकि अर्थव्यवस्था वहां नहीं है जहां मध्यम वर्ग के लिए इसे होना चाहिए था। इस कार्यक्रम की मेजबानी डेविड ग्रेगरी ने की और इसमें नवोन्मेष, तकनीक, राजनीति और कला जैसे विषयों पर दिग्गज वक्ताओं को पेश किया जाता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मेयर
ने कहा कि अमेरिका में इस समय जो भी हो रहा है इन सबके लिए ओबामा जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि राष्टपति रोजगारों का सृजन नहीं करते लेकिन ऐसी परिस्थितियां पैदा करते हैं जिनसे रोजगारों का सृजन होता है। इस समय अमेरिका में बेरोजगारी की समस्या पैदा हो गई है। यहां छाई मंदी ही इस बेरोजगारी का कारण बनी है।











Click it and Unblock the Notifications