टीम अन्ना में फूट, हेगड़े-केजरीवाल में मतभेद, कांग्रेस खुश

उनके यानी की सिविल सोयायटी का मकसद जनलोकपाल बिल को लागू करवाना है ना कि किसी राजनैतिक पार्टी के खिलाफ खड़े होना या दुष्प्रचार करना। हेगड़े ने कहा, 'मेरे हिसाब से अभियान में कांग्रेस शब्द का इस्तेमाल करना गलत है। लेकिन किसी भ्रष्ट व्यक्ति या भ्रष्ट व्यक्तियों के समूह के खिलाफ अभियान चलाना सही है। किसी पार्टी के विरुद्ध प्रचार करना गलत है। क्योंकि हर पार्टी में अच्छे और ईमानदार लोग होते हैं।'
जब इस बारे में मीडिया ने अरविंद केजरीवाल से बात की तो वो गोल-मोल जवाब देकर बचते नजर आये। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले ही हेगड़े साहब से बात हो चुकी थी। उन्हें नहीं पता कि हेगड़े साहब ने क्या कहा है। वो जब उनसे इस विषय पर बात कर लेगें तो ही कुछ कहेगें।
लेकिन हेगड़े साहब की इस बात का समर्थन कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह वे कहा कि हेगड़े की बात प्रशंसनिय है। इससे साफ जाहिर है कि अन्ना टीम एक मत नहीं है। वहां कुछ लोग दादागिरी कर रहे हैं। संतोष हेगड़े के वो शुक्रगुजार हैं। उन्हें तत्काल टीम अन्ना से दूरी बना लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications