अन्ना जी आपकी टीम आपको गुमराह कर रही है: दिग्विजय सिंह

अपनी चिट्ठी में दिग्विजय सिंह ने अन्ना को बताया कि उनकी टीम के सदस्य अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही रहने वाले हैं और वे अन्ना हजारे के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। अन्ना को सम्मान देते हुए उन्होंने कहा कि मैं अन्ना जी को काफी लंबे समय से जानता हूं वे कभी राजनीति का हिस्सा नहीं रहे हैं लेकिन अब उनकी टीम के लोग उन्हें गुमराह करके उनसे राजनीति करा रहे हैं।
चिट्ठी में उन्होंने प्रशांत भूषण और शांति भूषण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिता व पुत्र कांग्रेस के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना की टीम में कोई भी ऐसा नहीं है जो कांग्रेस का विरोधी नहीं है। ये सभी लोग अन्ना हजारे का सहारा लेकर कांग्रेस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अन्ना हजारे को इन चीजों को समझना चाहिए। लोकपाल बिल पर उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में इसे संसद में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications