रोहतक में नाबालिग छात्रा को भगा ले गया टीचर

रविवार को छात्रा के मामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भांजी गांव नूरनखेड़ा की रहने वाली है जोकि निवासी जनता हाई स्कूल बुटाना सोनीपत में 12वीं कक्षा की छात्रा है। नाबालिग छात्रा बीमारी के चलते 17 अगस्त से उनके पास रह रही थी। 29 सितंबर को वह घर से गायब हो गई। छात्रा की आसपास तथा रिश्तेदारी में तलाश की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जींद की डिफेंस कालोनी निवासी टीचर विकास जनता हाई स्कूल बुटाना में कार्यरत है, जो उसकी भांजी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है। वह भी उसके घर से पिछले कई दिनों से गायब है। पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी टीचर विकास के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications