सुप्रीम कोर्ट जल्द निपटाएगा आपके मामले, जजों की संख्या बढ़ी

भारत के प्रधान न्यायाधीश एसएच कपाडि़या ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश मिश्रा और केरल उच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चेमलेश्वर को शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मिश्रा ने पिछले 24 मई को दिल्ली उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का पदभार संभाला था। वह न्यायपालिका से 17 जनवरी 1996 को जुड़े जब उन्हें उड़ीसा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। उनका तबादला 3 मार्च 1997 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय कर दिया गया और इसी साल 19 दिसंबर को वे उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने।
तीन अक्टूबर 1953 को जन्मे न्यायमूर्ति मिश्रा का एक अधिवक्ता के तौर पर 14 फरवरी 1977 को नामांकन हुआ और उन्होंने उड़ीसा उच्च न्यायालय में संवैधानिक, दीवानी, आपराधिक, राजस्व, सेवा और बिक्री कर मामलों में वकालत की। उन्होंने न्यायाधिकरणों में भी काम किया। न्यायमूर्ति मिश्रा 23 दिसंबर 2009 से पिछले साल 24 मई तक पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।












Click it and Unblock the Notifications