राहुल गांधी को फिर याद आया उत्‍तर प्रदेश

Congress general secretary Rahul Gandhi
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे। झांसी से अपने अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाये। राहुल गांधी के दौरे इस कारण भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि टीम अन्ना कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर रही है तथा अमेठी समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में जनमत संग्रह में सांसदों के खिलाफ लामबंदी की जा रही है। इतना ही नहीं टीम अन्ना ने खुलकर कांग्रेस को वोट न देने की बात करनी शुरू कर दी है। इसके बाद राहुल गांधी को राज्य में चुनाव के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

युवाओं के बीच एक बार फिर अपनी छवि बेहतर बनाने का प्रयास करते हुए राहुल गांधी ने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया और कहा कि युवाओं के हाथ ही देश का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। युवाओं को राजनीति का कर्णधार बताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की सही भागेदारी के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता। युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचाननी होगी और देश सेवा के लिये राजनीति में आना होगा।

पिछले जुलाई में गौतमबुद्धनगर के भट्टा परसौल से अलीगढ़ तक की एक सौ किलोमीटर के बाद राहुल गांधी का राज्य में यह पहला दौरा है। संभावना यह जतायी जा रही है इस दौरे के साथ ही वह प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं का चुनावी दौरा करेंगे। वैसे भी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के एजेंडे में बुंदेलखंड को सबसे ऊपर रखा है। प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह ने भी पिछले मई में बांदा में सभा को भी संबोधित किया था तथा राज्य के इस सबसे पिछड़े इलाके के लिये विशेष पैकेज की भी घोषणा की थी। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश नेताओं ने फिलहाल तैयारी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+