कांग्रेस की गाड़ी से हो रही शराब तस्करी!

Liquor smuggled with car having Congress flag
लखनऊ। अभी तक कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तस्करी का भी आरोप लग गया है। उत्तर प्रदेश के नवगठित जिले प्रबुद्धनगर चेकिंग के दौरान एक ऐसी गाड़ी पकड़ी गयी जिस पर कांग्रेस का झण्डा लगा था। चेकिंग में पकड़े जाने पर गाड़ी में सवार तीन युवक तो भाग निकले लेकिन गाड़ी से 22 पेटी कच्ची शराब अवश्य बरामद हो गयी। आबकारी अधिकारियों के अनुसार यह अवैध शराब तस्करी कर एक जिले से दूसरे जिले ले जायी जा रही थी।

उत्तर प्रदेश के नवसृजित प्रबुद्धनगर जिले में काफी समय से यह शिकायतें मिल रही हैं कि इलाके में शराब की तस्करी हो रही है। शिकायत को देखते हुए आबकारी विभाग के कर्मचारी झिझाना क्षेत्र के गाड़ीवाला चौक इलाके में गाडिय़ों के चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी आयी जिस पर कांग्रेस का झण्डा लगा था तथा यूथ ब्रिगेड कांग्रेस पार्टी की प्लेट लगी थी। आबकारी विभाग के कर्मचारियों को गाड़ी पर पर शक हो गया। अब उन्होंने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में बैठे लोगों ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस व अन्य कर्मचारियों के कारण वह भाग नहीं सके।

आखिरकार पुलिस ने वाहन को घेर लिया लेकिन वाहन के भीतर बैठे तीन लोग भागने में कामयाब हो गए। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने वाहन की जांच की तो उसके भीतर से 22 पेटी देशी शराब बरामद की गयीं। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को सीज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी के नम्बर के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गाड़ी किसके नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार अक्सर तस्कर इस प्रकार की गाडिय़ों का प्रयोग तस्करी में करते हैं क्योंकि आमतौर पर राजनीतिक दलों से सम्बन्धित गाडिय़ों की चेकिंग नहीं होती और इसका लाभ उठाकर तस्कर अपने मंसूबों का पूरा कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+