प्लास्टिक की पिस्तौल दिखा लूट लिए जेवर

Jewels looted in Lucknow
लखनऊ। सुनने में भले ही अजीब लगता हो लेकिन यह सच है। राजधानी लखनऊ में लुटरों ने दिन दहाड़े एक घर में घुसकर वहां मौजूद महिला को प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर लूट का अंजाम दे दिया। घर से करीब चार लाख के जेवर लूटने के बाद नकाबपोश लुटेरे आसानी से फरार हो गए। पीडि़त महिला किरन को उस वक्त काफी धक्का लगा जब पुलिस ने फर्श पर पड़े एक प्लास्टिक के टुकड़े को दिखाया जो उसी पिस्तौल से टूटकर गिरा था। पुलिस को शक है कि लूट में उनका कोई करीबी भी शामिल है।

सर्वोदय नगर में सुनील श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिन के वक्त उनकी पत्नी किरन व नौकर ननकी घर पर अकेले थे। उसी वक्त तीन नकाबपोश युवक उनके घर में घुस आए। उन्होंने जेब से रिवाल्वर निकाली और किरन को धमकाने लगे। लुटेरों ने किरन को एक कोने में बैठाकर कहा कि यदि चुपचाप जेवर व नकदी दे अन्यथा उसके पति व घरवालों को जान से मार देंगे। रिवाल्वर देखकर व पति को मारे जाने की बात सुनकर घबरायी किरन ने जेवर की अलमारी की ओर इशारा कर दिया तीनों लुटेरों बड़ी ही आसानी से लूट को अंजाम दिया और घर में मौजूद चार लाख से भी अधिक के जेवर पर हाथ साफ कर दिए।

हड़बड़ी में भागते समय लुटेरों के हाथ से रिवाल्वर फर्श पर गिर गयी जिससे उसका एक हिस्सा टूटकर वहीं पर गिर गया। लूट के बाद घबरायी किरन तो वहीं बेहोश हो गयी जबकि नौकर ने शोर मचाया। शोर की अवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां और घर की हालत देखकर उन्होंने किरन के पति सुनील को फोन पर घटना की जानकारी दी। सुनील घर पहुंचे और पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस जांच में फर्श पर पड़ा वह टुकड़ा बरामद हुआ जो रिवाल्वर से टूट कर गिर गया था।

तब पुलिस व घर वालों को पता चला कि जिस रिवाल्वर से बदमाश उनकी हत्या की बात कर रहे थे वे प्लास्टिक की थी। पूछतांछ में किरन में बताया कि लुटेरे घर से पूरी तरह से वाकिफ थे तथा वह घरवालों का नाम लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि लूट की इस घटना में सुनील के ही किसी परिचित का हाथ हो सकता है क्योंकि जिस प्रकार लूट को अंजाम दिया गया उससे पता चलता है कि किसी जानकार ने ही यह कार्य किया है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को पता था कि घर में किस वक्त किरन अकेली होती हैं और लूट के लिए उसी वक्त को चुना गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+