जेपी के गांव पहुंचे आडवाणी, नीतीश ने पढ़े कसीदे

उन्होंने कहा कि देश को आज सुशासन की जरूरत है, जिसे देने के लिए उनकी और भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भी भाजपा की ही तरह देश को विकसित करने का सपना देखा है जो कि भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त हो इसलिए हम भी रथयात्रा का साथ देते हैं।
नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ ही देश की जनता से इस रथयात्रा में शामिल होकर देश के विकास की ओर ले जाने में मंदद करने की गुजारिश की। नीतीश कुमार की हरी झंडी के बाद ही आडवाणी की यात्रा छपरा के लिए रवाना होगी। 38 दिन की इस यात्रा में वे न केवल उन राज्यों में जाएंगे, जहां चुनाव होने हैं, बल्कि उन राज्यों से भी गुजरेंगे जहां केंद्र की जड़ें खोखली हो चली हैं। आपको बता दें कि आडवाणी के साथ अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, रवि शंकर प्रसाद और प्रतिभा आडवाणी भी बिहार पहुंचे है।












Click it and Unblock the Notifications