अदालत में भी पुलिस की होशियारी, लेकिन भारी पड़ी

केस की गवाही के लिए एसआई अजय को 03 अक्तूबर को अदालत आना था। जब उसे गवाही के लिए समन की सूचना दी गई तो उसने सिपाही से कहा कि वह मेडिकल रेस्ट पर है। यह सूचना अदालत में दे देना। लेकिन सिपाही ने एसआई की जगह खुद ही दस्तखत कर कागज अदालत में पेश कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत में जज साहब ने कागज देखकर सिपाही से पूछताछ की तो उसने कहा कि एसआई मेडिकल रेस्ट पर हैं, इसलिए पेश नहीं हो सके। जब दस्तखत के बार में पूछा तो सिपाही सहम गया। इस पर अदालत को शक हुआ।
अदालत ने एसआई को पेश होने की सूचना भिजवाई। एसआई अजय ने अदालत में आकर अपने दस्तखत की जांच कर उसे नकली बताया। अपने बचाव में सिपाही ने कहा कि उसने जो कुछ किया है वह एसआई अजय के कहने पर किया है। अदालत ने पुलिस आयुक्त को दोनों पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। केस की अगली सुनवाई अब 17 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications