हिसार उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत का दावा ठोका

Congress looking confident for wining Hisar by-polls
हिसार। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के पक्ष में आज हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज ग्राउंड में विकास रैली का आयोजन किया गया। उपचुनावों में जीत का दावा ठोकते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोई भी निगेटिव कैम्‍पेन कांग्रेस को नहीं रोक सकती।

रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस यह उपचुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। कांग्रेस शासन में हिसार संसदीय क्षेत्र का जितना विकास हुआ है उतना इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता जात-पात के नाम पर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं मगर वे यह भूल रहे हैं कि हिसार की जनता जात या धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास पर अपनी मुहर लगाएगी। चौटाला परिवार पर कटाक्ष करते हुए हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जनता से कह रहे हैं कि इनेलो प्रत्याशी को जीताने पर वे उनकी सात पीढ़ी का जुगाड़ कर देंगे, मगर प्रदेश की जनता जानती है कि अपने शासनकाल में चौटाला ने किसका भला किया था। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रत्याशी पर आज भी दिल्ली की अदालत में केस चल रहा है।

भाजपा-हजकां गठबंधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गठबंधन का कोई जनाधार नहीं है। गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रहे हैं मगर यह भूल रहे हैं कि हरियाणा में स्व. भजन लाल ने ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए नीतियां बना रही है। हरियाणा की भूमि अधिग्रहण नीति का अनुसरण अन्य प्रदेशों की सरकारें भी कर रही हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज हरियाणा में सुशासन चल रहा है। कांग्रेस सरकार से पहले हरियाणा में ऐसे लोगों की सत्ता थी जिनका काम विकास करना नहीं बल्कि लोगों को लूटने का था। मगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। इसलिए हिसार की जनता के वोटों के सच्चे हकदार कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ही है। फिल्म अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर ने अपने फिल्मी अंदाज में लोगों से जयप्रकाश को जीताने की अपील की और कहा कि कांग्रेस विकास के आगे अन्य सभी मुद्दे गौण हो गए हैं। रैली में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व नेताओं ने भी संबोधित किया और जयप्रकाश को भारी मतों से जीताकर संसद में भेजने की अपील की।

रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षामंत्री गीता भुक्कल, जयप्रकाश, सांसद नवीन जिंदल, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, अशोक तंवर, परमवीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, गोबिंद कांडा, होशियारी लाल शर्मा, मलकीत सिंह खोसा, भूपेश मेहता, हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, हरियाणा प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, विनोद शर्मा, डा. अरविंद शर्मा, रामकुमार गौतम, प्रो. रामभगत, परमवीर सिंह, शादी लाल बतरा, विनोद भयाना, भारत भूषण बतरा, बलबीर पालशाह, एसी चौधरी, सुमीता सिंह, हरमोहिन्द्र सिंह चटठा, नवीन जिंदल, सावित्री जिंदल, शारदा राठौर, सतपाल सांगवान, संपत सिंह और सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडा सहित अन्य मंत्री व नेता मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+