विपक्ष के फायदे के लिए हम नहीं भ्रष्‍टाचार जिम्मेदार: केजरीवाल

Corruption not Team Anna responsible for opposition's benefits: Kejriwal
हिसार। हिसार चुनाव में किसी पार्टी के लिए प्रचार से इंकार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर उनके आंदोलन से विपक्ष को फायदा पहुंचता है तो इसके लिए टीम अन्ना को जिम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लोग भ्रष्‍टाचार से परेशान हैं जिस वजह से लोग कांग्रेस को वोट नहीं करना चाहते हैं। हमारी भी जनता से यही अपील है कि वो कांग्रेस को वोट न करे। हम किसी को भी वोट करने के लिए नहीं कह रहे हैं। हमारी जनता से अपील है कि वे उस नेता को वोट दें जो भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हो।

केजारवाल ने अन्‍ना हजारे के राष्टपति बनने की महत्वकांक्षा की खबरों को बकवास बताकर खारिज किया। उन्होंने कहा हम व्यवस्थागत बदलावों के लिए लड़ रहे हैं। हम किसी के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं ना ही किसी खास उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर विपक्ष को फायदा पहुंचता है तो इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

केजरीवाल ने कल शाम संवाददाताओं से कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी जनलोकपाल विधेयक के बारे में आज घोषणा कर दे तो हम उनके खिलाफ अपने पूरे अभियान को वापस ले लेंगे। हरियाणा के हिसार से आने वाले केजरीवाल के अलावा किरण बेदी और मनीष सिसौदिया सहित टीम अन्ना के अन्य सदस्यों ने जनसभाओं को संबोधित किया और उनसे संसद में विधेयक लाने में नाकाम रहने के लिए कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+