मायावती की सुरक्षा में तैनात होंगे 3 हजार पुलिसकर्मी

Mayawati
लखनऊ। मायावती भले ही उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरस्त होने की बात कर रही हों लेकिन वह खुद अपने ही राज्य में अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। इसका उदाहरण उनके नोएडा के प्रस्तावित दौरे में देखने को मिलेगा जब 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी मायावती की सुरक्षा में तैनात होंगे।

आगामी 14 अक्टूबर को दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में उनके दौरे के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। हालांकि औपचारिक रूप से पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर इतनी सुरक्षा क्यों लेकिन सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग को उनके दौरे के मद्देनजर पहले से ही सतर्क कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती 14 को नोएडा में दर्जन भर परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरकार के कई आला अधिकारी पहले ही नोएडा पहुंच चुके हैं। मायावती के नोएडा आगमन पर उनके सभास्थल (सेंट्रल पार्क) तथा आसपास के इलाके में चारों ओर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। खुफिया एजेंसी के लोग पहले से ही पूरे इलाके में नजर रखेंगे। आस-पास के भवनों व इमारतों के ऊपर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 8 उपाधीक्षक, 21 थानाध्यक्ष, 175 सब इंस्पेक्टर, 8 महिला सब इंस्पेक्टर, 930 सिपाही व 7 कंपनी पीएसी एवं बडी संख्या में यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं मायावती के आने से तीन घंटे पूर्व से यातायात व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया जाएगा ताकि उनका काफिला गुजरते वक्त किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो। यह व्यवस्था करीब 5 घंटे तक जस की तस रहेगी।

सूत्रों का कहना है कि यह व्यवस्था नोएडा में लोगों के प्रदर्शन व विरोध को देखते हुए की गयी है। मायावती जिन योजनाओं का लोकार्पण करेंगी उसमें करोड़ों की लागत से तैयार सेंट्रल पार्क, सेक्टर(15ए) के सामने म्यूजियम, डा. भीमराव अंबेडकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल व महिला एवं पुरूष छात्रावास जैसी जन उपयोगी परियोजनाएं शामिल है। कहा जा रहा है कि उस दिन सभी योजनाएं जनता को समॢपत कर दी जाएंगी। फिलहाल प्रदेश के अपर कैबिनेट सचिव रविन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल, सूचना विभाग के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक बादल चटर्जी नोएडा पहुंच चुके हैं।

सभी अधिकारियों ने सेंट्रल पार्क में स्थित प्रस्तावित सभास्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले पास के बगैर सेंट्रल पार्क में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री करीब 5 बजे अपने काफिले के साथ सभा स्थल पर पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+