पाक अधिकृत कश्मीर में चीनी सैनिकों का जमावड़ा

भारतीय सेना के आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह के मुताबिक चीन के करीब चार हजार सैनिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तैनात हैं। लिहाजा बॉर्डर पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। वीके सिंह के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर में कई बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसे सुरक्षा मुहैया कराने के लिए चीन ने अपने जवान भेजे हैं। 16वें फील्ड मार्शल केएम करियप्पा मेमोरियल लेक्चर के दौरान वीके सिंह ने कहा कि चीनी सैनिकों की इन गतिविधियों से भारत पहले ही सावधान हो गया है।
चूंकि पीओके भी भारत का ही एक हिस्सा है, लिहाजा भारत को इसके लिए जल्द से जल्द कोई सख्त कदम उठाना चाहिये। इसी दौरान मीडिया से मुखातिब भारतीय वायुसेना के प्रमुख एनएके ब्राउन ने कहा कि भारत सरकार ने इस संबंध में चीन से बात की है, फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।
गौरतलब है कि पिछले साल पीओके में 11 हजार चीनी सैनिकों की आवाजाही की रिपोर्ट मिली थी, तब चीन सरकार ने कहा था कि वहां कुछ भी गलत नहीं हो रहा है। इससे पहले यह भी खबर आयी थी कि चीन पीओके में बांध और हाईवे का निर्माण कर रहा है, जो लाइन ऑफ कंट्रोल से काफी कीरब हैं।












Click it and Unblock the Notifications