बिना मजबूत लोकतंत्र के भ्रष्टाचार का अंत नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी इस समय पार्टी की रणनीतियां बनाने में जुटे हुए हैं। पार्टी की तरफ से यह घोषणा की जा चुकी है कि आगे चलकर पार्टी की कमान उनके ही हाथों में रहेगी। जिसका साफ मतलब है कि अगले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री की दावेदारी राहुल गांधी ही पेश करेंगे। राहुल गांधी को अगले नेता बनने की घोषणा प्रणव मुखर्जी ने की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी में नेतृत्व को लेकर कोई झगड़ा नहीं और राहुल गांधी ही पार्टी के अगले नेता हैं।
राहुल गांधी इस समय राज्यों से लेकर केंद्र में भी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। अगले साल उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव होने हैं जिसको लेकर राहुल गांधी ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ना चाहते हैं। जिस वजह से युवा राजनीति में प्रवेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications