हिसार उपचुनाव- सभी दलों ने किया अन्ना की अपील समर्थन

इनेलो, हजकां व कांग्रेस ने दिया अन्ना को समर्थन
अन्ना हजारे द्वारा हिसार में कांग्रेस को वोट न दिए जाने की अपील का स्वागत का जहां सबसे पहले इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने जनलोकपाल बिल का समर्थन करते हुए जनता से वोट की अपील की वहीं हजकां-भाजपा प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई ने भी समाजसेवी अन्ना हजारे की घोषणा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि हजकां हमेशा से ही इस बात की पक्षधर रही है कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए जनलोकपाल बिल को संसद में पारित किया जाए और विदेशों में जमा कालेधन को भी वापस लाने के साथ-साथ राईट टू रिकॉल और राईट टू रिजेक्ट बिल भी लाया जाए।
इसके अलावा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने भी जन लोकपाल बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से एक सशक्त जनलोकपाल बिल लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि स्टेडिंग कमेटी शीतकालीन सत्र के दौरान इस बिल को पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications