अपने कंपाउडर का प्लाट हड़पने में लगा था डाक्टर, अब जेल में

थाना-24 पुलिस के मुताबिक सेक्टर-20 निवासी नेत्र चिकित्सक डा. सुनील शर्मा के क्लीनिक पर कार्यरत कंपाउंडर मयूर विहार निवासी पुर्नवेश उपाध्याय का वर्ष 04 में प्राधिकरण की आवासीय योजना के तहत सेक्टर-52 में प्लॉट निकला था। इस प्लॉट की रकम जमा करने के लिए कंपाउंडर केपास पैसे नहीं थे। डाक्टर ने उसे मदद करने का भरोसा दिया और रकम दे दी लेकिन उससे सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद सीलमपुर दिल्ली से फजी पॉवर ऑफ अटार्नी बना कर प्राधिकरण से खुद के नाम पर पत्राचार शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी जब पुर्नवेश उपाध्याय को हुई तो उसने डाक्टर को टोका तो वह प्लॉट पर खुद का मालिकाना हक बताने लगे। पुर्नवेश ने अगस्त में डाक्टर के खिलाफ थाना-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और जांच में आरोप सही पाए जाने पर आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications