दिल्ली: मोटरसाइकिल सवारों ने एमबीए छात्रा को गोली मारी

बाद में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर करवा लिया। पुलिस युवती से पूछताछ के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल का कहना है कि मामला आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग का हो सकता है। तभी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने लूटपाट के उद्देश्य से गोली मारने की बात से इंकार किया है। पीडि़त छात्रा का नाम नेहा है।
वह नरेला के शिव नगर, गली नंबर चार में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता नरेला अनाज मंडी में अनाज का व्यापार करते हैं। वह दूरस्थ शिक्षा से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। रविवार रात करीब आठ बजे वह कार से घर लौटी थी। कार खड़ी कर वह घर के अंदर जा रही थी। तभी अचानक मोटरसाइकिल से दो युवक वहां आ गए और कुछ दूरी के फासले से उस पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दी और तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर छात्रा के जानकार रहे होंगे। पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications