लखनऊ में हुआ पटाखों से भरे बोरे में विस्फोट, 2 की मौत

Uttar Pradesh: Firecracker explosion kills 2 in Lucknow
लखनऊ। दीपावली का त्‍योहार आते ही पटाखों से होने वाले विस्‍फोट में लोगों के मरने का सिलसिला शुरु हो गया। शनिवार को लखनऊ के आशियाना इलाके में पटाखों से भरे बोरे में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में दो भाई घायल हो भी हो गये। घायल दोनों भाईयों को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाले सर्वेश सैनी हर साल दीपावली के मौके पर पटाखे की दुकान लगाते थे। वह शनिवार को पड़ोसी हिमांशु उर्फ राजा के साथ पटाखे लेने गए थे। दोनों ने पटाखे खरीदे और उसे बोरे में रखकर साइकिल के कैरियर पर बांध दिया। पटाखा लेकर दोनों घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्‍ते में साइकिल के कैरियर से पटाखों से भरा बोरा खिसककर नीचे गिर गया। बोरा नीचे गिरते ही उसमें तेज धमाका हुआ और उसमें रखे बम व अन्य पटाखे दग गए।

पटाखों का विस्फोट इतना तीव्र था कि दोनों उछल कर दूर जा गिरे। घटना स्‍थल के पास खेल रहा 12 वर्षीय आनंद भी बुरी तरह जख्मी हो गया। उनके घर का दरवाजा खुला था लिहाजा कमरे में चारपाई पर लेटकर मोबाइल फोन से गाना सुन रहे आनंद के बड़े भाई अरुण की आंख में भी चोटें आयीं। धमाका होते ही वहां हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगा। थोड़ी देर बाद पटाखे के विस्फोट की जानकारी होने पर लोग इकट्ठा हुए और घायल आनंद व उसके भाई अरुण को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। धमाके की जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंची और हिमांशु व सर्वेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+