दिल्ली: राजपथ हुआ खून से लतपत, 1 की मौत, 6 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह लगभग 10 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन अपनी जगह पर कई बाद घुम गई। वहीं स्कोडा कार के परखच्चे उखड़ गये। वैन में एक महिला सहित कुल 6 लोग सवार थे। वैन में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिये फौरन राममनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल कराया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य 5 घायलों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वैन में सवार महिला की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है।












Click it and Unblock the Notifications