उत्‍तर प्रदेश में सबसे अमीर विधायक हैं मायावती

Mayawati
दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती विधान परिषद में प्रदेश की सबसे धनी विधायक हैं। यह खुलासा उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एएफडीआर) ने पहली बार विधान परिषद सदस्यों द्वारा दिए गए हलफनामे में घोषित संपत्ति और आपराधिक मामलों का विश्लेषण कर यह तस्वीर पेश की है। एक पांचवी पास हैं। दो केवल हस्ताक्षर कर पाते हैं। जहां तक पढ़े लिखों का सवाल है महज तीन को पीएचडी की डिग्री मिली है।

इस विश्लेषण के अनुसार प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती सबसे अमीर और बसपा की ही प्रभावती पाल दो लाख सबसे कम संपत्ति वाली विधान परिषद सदस्य हैं। सदस्यों पर दर्ज आपराधिक मामलों में भी बसपा सबसे आगे है। बसपा के 17 सदस्यों पर आपराधिक मामले हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हैं। कुल 87 विधान परिषद सदस्यों में 22 के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं।

रिपोर्ट में इलेक्शन वाच ने 87 विधान परिषद सदस्यों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। इसमें सामने आया है कि 87 विधान परिषद सदस्यों में से 22 (25 फीसदी) के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। इन 22 विधान परिषद सदस्यों में से 17 बसपा, तीन सपा और भाजपा एवं कांग्रेस के एक-एक सदस्य हैं।

कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के ऊपर एक मामला लंबित है और उनकी संपत्ति तीन करोड़ रुपये घोषित की गई है। आपराधिक आरोपों से घिरे 22 विधान परिषद सदस्यों में आठ (नौ फीसदी) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं। इन विधान परिषद सदस्यों में 44 यानी 51 फीसदी करोड़पति हैं। विधान परिषद सदस्यों की औसत संपत्ति चार करोड़ के आसपास है। भले ही विधान परिषद सदस्यों में कई करोड़पति शामिल हों पर इनमें 23 ने अपने पैन नंबर के बारे में नहीं बताया है। सभी राजनीतिक दलों ने एमएलसी बनाते वक्त महिलाओं को पीछे रखा। 87 सदस्यों में केवल पांच यानी छह फीसदी ही महिलाएं एमएलसी बनाई जा सकीं।

विधान परिषद सदस्यों में 66 प्रतिशत यानी 87 में 57 से अधिक की स्नातक या उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता है। वहीं 87 में कुल नौ (दस फीसदी) की शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा तक या उससे कम है। इनमें एक पांचवी पास और दो केवल साक्षर हैं। केवल तीन के पास ही पीएचडी की उपाधि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+