यूपी: रालोद व कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Congress and RLD ready for alliance in UP
लखनऊ। राज्य के आगामी विधान सभा चुनाव में रालोद व कांग्रेस एक दूसरे का दामन थामे नजर आएंगे। सीटों के बटवारें को लेकर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में चल रही वार्ता के सकारात्मक नतीजे आने से तय हो गया है कि दोनों दल एकसाथ चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि रालोद और कांग्रेस नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में चल रही बातचीत के परिणाम उत्साहवर्धक और सार्थक हैं। उन्होंनें कहा कि रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साठ सीटों की मांग कर रहा है जबकि पार्टी अभी चालीस सीट देने को तैयार है।

श्रीमती जोशी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी सीटें महत्वपूर्ण हैं जिसे देखते हुए एक-एक सीट पर जीत की संभावना को लेकर बात की जा रही है। श्रीमती जोशी के अनुसार पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह आगामी सात अक्टूबर को अमरीका से लौट रहे हैं जिसके बाद ही बातचीत को अन्तिम रूप दिया जाएगा। उन्होंनें कहा कि सीटों कें बंटवारे को लेकर उनसे भी राय मांगी गयी थी। उन्होंने कहा कि श्री सिंह के आने के साथ ही तय हो जाएगा कि विधान सभी चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा रालोद के लिए कितनी सीटे छोड़ी जाएंगी।

श्रीमती जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आगामी दो अक्तूबर को जारी होगी। उन्होंने साफ किया कि दूसरी सूची में करीब सौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। ज्ञाता हो कि कांग्रेस की पहली सूची पूर्व में ही जारी हो चुकी है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत 73 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। उन्होंनें दावा किया कि वर्तमान समीकरणों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि विधानसभा के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास करेगी।

उन्होंनें कहा कि भाजपा के नेता अभी तो बसपा को किसी भी तरह का समर्थन न देने की बात कर रहे हैं लेकिन उनका इतिहास गवाह है कि वह उसी पार्टी को अपना समर्थन देते आये हैं। उन्होंने कहा कि जनता को यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि भाजपा के ही समर्थन से सुश्री मायावती तीन बार मुख्यमंत्री बनी हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका घर जलाने वाले बसपा विधायक जितेन्द्र कुमार सिंह बबलू के बसपा से निलंबित किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि बसपा के निलंबित विधायक को अब सच बताना चाहिये कि किसके कहने पर उन्होंनें जुलाई 2009 में उनके घर में आग लगायी थी। श्रीमती जोशी ने स्वामी रामदेव कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं जिससे यह पता चलता है कि वह योग सिखाने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं तथा वह किस राजनीतिक दल की मदद कर रहे हैं। श्रीमती जोशी ने कहा कि इस प्रकार की राजनीति से उनकी प्रतिष्ठा में और कमी आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+