मिलिये दुनिया के सबसे छोटे स्टंटमैन से

पिछले अंक की तरह इस बार भी हम अपने इस अंक में एक नये और अनूठी खबर के साथ सजी हुए "विकेंड स्पेशल अंक" के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत हुए हैं। पिछली बार के अंक में हमने आपको दुनिया की सबसे लंबी जुबान के बारें में बताया था (पढ़ें आर्टिकल)। इस बार हम आपको बताऐंगे दुनिया के सबसे छोटे स्टंटमैन के बारें जो कि आकार में दुनिया में सबसे छोटे है, लेकिन फिल्मो में अपने हैरतंगेज कारनामों से किसी को भी अपनी उगलियां दातों तले दबाने को मजबूर कर देते हैं।
इंगलैंड में 28 सितंबर 1956 को पैदा हुए किरन शाह जो कि फिल्मी दुनिया में एक स्टंटमैन के रूप में विख्यात हैं। किरण को बचपन से ही स्टंट करने का बहुत ही शौक था, और आज उनके इसी जूनून के आगे कुदरत ने भी घुटने टेक दिये हैं। आपको बता दें कि किरण की कुल लंबाई महज 1 मीटर 26.3 सेंटिमीटर हैं। लेकिन उनकी लंबाई उनके पेशे में किसी भी तरह की रूकावट नही बन पाती हैं।
अपने छोटे कद के बावजूद भी किरण ने अब तक लगभग 52 फिल्मो में एक स्टंटमैन के तौर पर काम किया हैं। गौरतलब हो कि किरण ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत 1976 में की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 20 साल ही थी। इन सभी 52 फिल्मों में से लगभग 31 फिल्मों में बतौर स्टंटमैन काम किया हैं। अपने लचीले बदन और शानदार दिमाग के चलते किरण आसानी से फिल्मों में अपने स्टंटस को अंजाम देने में माहिर हैं।
यदि किरण द्वारा काम किये फिल्मों पर गौर करें तो मुख्य रूप से सन 1978 में आयी सुपरमैन, 1980 में प्रदर्शित सुपरमैन2, हाल ही में प्रदर्शित एलिजा वूड, और दुनिया भर में शोहरत हासिल कर चुकी मशहूर फिल्म लॉड ऑफ द रिंग्स में बतौर स्टंटमैन काम किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications