दुनिया की सबसे लंबी जुबान

वन इंडिया हिंदी आपको हर सप्ताह अपने नये और शानदार विकेंड स्पेशल एडिशन में दुनिया के अजीबो-गरीब खबरों से अवगत कराता रहेगा। इस बार हम आपको अपने इस प्रस्तुति अंक में एक ऐसे महिला के बारें बताऐंगे जिसकी जुबान दुनिया में सबसे लंबी हैं। वैसे तो ये हमेशा से हिंदी भाषी क्षेत्रों में एक जुमले के तौर पर प्रयोग किया जाता है कि, महिलाओं की जुबान सबसे लंबी होती है और तेज चलती हैं।
यूएसए के कैलिफोर्निया की रहने वाली चनेल टॉपर जो कि एक छात्रा है उनकी जुबान दुनिया की सबसे लंबी जुबान हैं। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि चनेल की जुबान की लंबाई 9.75 सेंटिमीटर (3.8 इंच) लंबी हैं। इतना ही नहीं चनेल को अपनी इस लंबी जुबान पर उतना ही गर्व है जितना कि कानून को अपने हाथों पर होता हैं। चनेल की यह लंबी जुबान किसी भी आईफोन से भी ज्यादा लंबी हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि चनेल ने अपने एक साक्षात्कार में बताया है कि, उन्हे इस बात का पता कि, ( उनकी जुबान औसत से ज्यादा लंबी है) तब चला जब वो महज आठ साल की थी। बकौल चनेल, एक बार वो अपनी मां के साथ हॉलोवीन घुमने गयी थी, इस दौरान उन्होने बहुत सी तस्वीरें खिंचवाई थी। उन्ही तस्वीरों में से एक में चनेल ने अपनी जुबान बाहर निकाली थी। जिसे देखकर उन्हे पहली बार ऐसा लगा कि उनकी जुबान औसत से ज्यादा लंबी हैं।
चनेल अपनी इस लंबी जुबान को लेकर बेहद खुश है, क्योंकि उन्होने अपनी इस जुबान के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपनी उपस्थिती दर्ज करा ली हैं। चनेल का मानना है कि वो अपनी जुबान के वजह से अपने आस-पास के लोगों के बीच आसानी से पहचानी जाती है, और उन्होने इसके बदौलत काफी शोहरत मिली हैं












Click it and Unblock the Notifications