लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर लाने से मिटेगा भ्रष्टाचार: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि नीतियां उपर से बनाई जा सकती हैं,सिद्धांत उपर से आ सकते हैं, विचार उपर से आ सकते हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन नगर पालिका, पंचायत और वार्ड के स्तर पर करना होगा। गांधी ने राज्य में विकास की गति को तेज करने के लिए सबसे एकजुट होकर सहयोग करने के लिए कहा। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में गठबंधन सरकार के साथ सहयोग करने को कहा।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपने 2 दिवसीय दौरे पर जम्मू और कश्मीर गए थे। यहां उनका मकसद युवओं को पार्टी से जोड़ पार्टी में नई सोच पैदा करना था। राहुल गांधी ने यहां पंचायतों में हिस्सा लेने के अलावा विश्वविद्यालय में जाकर छात्रों से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को ही देश का भार संभालना है। जिस वजह से उन्हें राजनीति में आगे आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications