दिल्ली: पत्नी का हत्यारा डाक्टर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक चंद्रविभाष ने पहले अपनी पत्नी सुप्रिया (23) की हत्या की और फिर उसकी लाश लेकर इलाहाबाद चला गया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने पत्नी कि लाश को गंगा में बहाने की साजिश की थी, लेकिन, उसकी साजिश सफल नहीं हो पायी। पत्नी की लाश को वह बैग में भरकर इलाहाबाद तो पहुंच गया पर उसे नदी में बहा न सका और वह आनन फानन में उसकी लाश को हड़िया में फेंककर भाग खड़ा हुआ।
पुलिस के मुताबिक इस बीच सुप्रिया के मायके वालों ने भी बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। उधर, इलाहाबाद पुलिस को बगहा ओवरब्रिज के नीचे रविवार को सड़क पर एक अज्ञात महिला की लाश मिली जिससे इलाके में सननसी फैल गई। महिला की जीभ बाहर निकली थी और शव सड़ गया था। अंगुली में सोने की अंगुठी, कान की बाली के साथ ही साथ हाथ में टूटी लाकेट पड़ी थी। लोग शव को देखकर आशंका जता रहे थे कि युवती के साथ दुराचार करके उसकी हत्या की गई है, लेकिन बाद में जांच से पता चला कि वह शव सुप्रिया का था। इस बात की सूचना इलाहाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दी जिसके बाद डाक्टर की गिरफ्तारी हो सकी। हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया कि डॉक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की।












Click it and Unblock the Notifications