अमर सिंह की अंतरिम जमानत 1 दिन के लिए बढ़ी

लेकिन उनकी हालत काफी खराब होने की वजह से उन्हें मानवता के आधार के बेल दे दी गयी थी। जेल में अमर सिंह की तबियत ख़राब होने की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था। अदालत ने पहले उन्हें दो लाख रुपये के मुचलके पर 19 सितम्बर तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी और बाद में खराब सेहत के चलते उनकी अंतरिम जमानत 27 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी थी। लेकिन आज कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत एक दिन के लिए बढ़ा दी है।
इससे पहले आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व नेता सुधींर कुलकर्णी को भी चार दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। उनके ऊपर कैश पॉर वोट मामले की साजिश का आरोप है। कभी आडवाणी और बाजपेयी के बेहद करीब रहे कुलकर्णी ने दावा किया था कि वो इस मामले में बेकसूर है। लेकिन कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। वहीं भाजपा ने कहा है कि जो कुछ भी हो रहा है वो गलत और अन्याय है।












Click it and Unblock the Notifications