सोनिया के दामाद और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी 2 जी घोटाले के लपेटे में!

उन्होंने सनसनीखेज खुलासों के तहत कहा कि उनके पास पूरे सबूत हैं कि इस घोटाले में सोनिया के दामाद की महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन वो ये सबूत कोर्ट में पेश करेगें। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि इस घोटाले में सोनिया की दो बहनों की संलिप्तता थी।
स्वामी की तीखी वाणी यही नहीं थमी उन्होंने देश के गृहमंत्री पी चिंदबरम को देश का गद्दार करार दिया और कहा कि उनके ऊपर तो देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। देश की जटिल समस्याओं का अंत उनके रहते तो बिल्कुल नहीं हो सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2जी घोटाले को अंजाम चिंदबरम और राजा ने मिलकर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications