बाढ़ से जूझ रहा है पूरा बिहार, जनजीवन प्रभावित

राज्य आपदा एवं प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रोहतास एपं औरंगाबाद जिलों में सोन नदी के तटवर्ती करीब 800 मकान डूब गये हैं। दर्जनों गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूट गया है। अधिकारियों की मानें तो राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राहत कार्य में लगी टीमों ने अबतक बाढ़ में फंसे 75 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अधिकारियों की मानें तो सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
अस बीच पटना सहित कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन जिलों में भी अलर्ट घोषित कर दिया है जहां कोसी और गंड़क नदी बहती हैं। अधिकारियों की मानें तो अगर बारिश नहीं रुका तो भारी तबाही हो सकती है। जिलों के डीएम के अलावा जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को चौकसी बरतने के लिये कहा गया है और उनकी आगे की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications