अब्राहम लिंकन की तर्ज पर राष्ट्रपति बन बदलूंगी बुर्का कानून: फ्रांसीसी महिला

फ्रांस में इसी साल अप्रैल में एक कानून बनाया गया है जिसके अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने से मनाही है। इस कानून को तोड़ने के मामले में फ्रांस में पहली बार 2 महिलाओं पर जुर्माना ठोका गया है। यह जुर्माना झेलने वाली महिलाओं का नाम हिंद अहमास और नजाइत अली है। इन पर फ़्रांस के नए क़ानून को तोड़ने का आरोप है। फ्रांस में जब से यह कानून बना है तब से यह पहला मामला है जब किसी महिला को इस तरह कानून का उल्लंघन करने के मामले में सजा सुनाई गई हो।
इस कानून की खिलाफत करते हुए केन्जा डराइडर नाम की महिला ने कहा है कि मैं फ्रांसीसी महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए यहां की राष्ट्रपति बनना चाहती हूं। जब से फ्रांस में बुर्का पहनने का यह नियम बना है तब से बुर्का पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। फ्रांस में अब तक बुर्का पहनकर यह नियम तोड़ने के 91 मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस कानून को बदलने के लिए एक महिला ने ही आवाज बुलंद कर दी है। अब देखना है कि अब्राहम लिंकन की तर्ज पर ये महिला भी राष्ट्रपति बन यहां के कानून में संशोधन कर पाएंगी। जैसे अमेरिका से दास प्रथा को खत्म करने के लिए अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी संविधान में संशोधन कराया था।












Click it and Unblock the Notifications