रेलवे और बैंकिंग के अधिकारी करते हैं सबसे ज्यादा गड़बड़ियां

Railways and Bank top officials in corruption complaints
नई दिल्ली। रेलवे और बैंकिंग के अधिकारी सबसे ज्यादा गड़बड़ियां करते हैं। इस बात का खुलासा सीवीसी ने अपने एक रिपोर्ट में किया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को रेलवे के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई है। उसके बाद दूसरे नंबर पर बैंकिंग है। ये शिकायतें इनके अफसरों के खिलाफ हैं। सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2010 में प्राप्त कुल 25359 शिकायत में से 8330 रेलवे के खिलाफ, 6520 बैंकों के खिलाफ, 1,836 पेट्रोलियम और 1572 दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मिली हैं।

सीवीसी ने 2010 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि सीमा शुल्क और आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के 1317 शिकायतें, स्टील मंत्रालय के कर्मियों के खिलाफ 1105, कोयला मंत्रालय के खिलाफ 1106 और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के विरुद्ध 693 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

सीवीसी ने कहा है कि विभिन्न सरकारी विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई में छह महीने से भी ज्यादा की देरी की गई। सीवीसी द्वारा कार्रवाई के लिए अनुशंसा किए गए कुल 1646 मामलों में से सबसे अधिक 321 मामले रेलवे के और इसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम के 305, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के खिलाफ 174 और दूरसंचार विभाग के 102 मामले हैं। इसके अलावा बीएसएनएल में 48 मामले, गृह मंत्रालय में 52, केंद्रीय विद्यालय संगठन में 48 और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड में 42 मामले लंबित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+