भारत के दोस्‍त और अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति रब्‍बानी की हत्‍या

Breaking News: Former Afghanistan president Burhanuddin Rabbani killed in Kabul blast
काबुल। अभी-अभी यह खबर आ रही है कि अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति बुराहानुद्दीन रब्‍बानी के काबुल स्थित घर के बाहर ए‍क बम धमाका हुआ है। इस धमाके में रब्‍बानी सहित उनके कई साथियों के मारे जाने की खबर है। रब्‍बानी के घर के बाहर धमाका उस समय हुआ जब वह तालिबानी नेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है इस धमाके में कितने और लोगों की मौत हुई है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि धमाके के पीछे किसका हाथ है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार देर शाम अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति बुराहानुद्दीन रब्‍बानी काबुल स्थित अपने घर में तालिबानी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उस समय उनके घर के बाहर एक धमाका हुआ और उनकी मौत हो गई। धमाका काफी भयंकर था इसलिये और लोगों के भी मारे जाने की सूचना है। सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रब्‍बानी के अलावा कितने लोगों की मौत हुई है इसकी सूचना अभी नहीं मिल सकी है।

पुलिस का कहना है कि हमला आत्‍मघाती था क्‍योंकि बम उनके घर के अंदर फटा है। आपको बताते चलें कि बुराहानुद्दीन रब्‍बानी 1992 से लेकर 1996 तक अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति के पद पर रहे। वर्तमान में वह हाई पीस काउंसिल के चेयर मैन थे। सूत्रों की मानें तो बुराहानुद्दीन रब्‍बानी के भारत के अच्‍छे संबंध थे और जुलाई माह में ही वह भारत दौरे पर आये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+