खराब स्वास्थय के कारण कोर्ट ने दी अमर सिंह को 27 सितंबर तक राहत

उसके बाद से अमर सिंह एम्स में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। अमर सिंह को किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। तीस हजारी कोर्ट से बेल मिलने के बाद अमर सिंह एम्स में भर्ती हो गये थे। अब कोर्ट ने उन्हें 27 सितंबर तक इलाज कराने के लिये बेल की तारीख बढ़ा दी है। मालूम हो कि एम्स ने पहले अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अमर सिंह को किडनी की नहीं बल्कि दिमाग की बीमारी है इसलिए उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है।
रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि किडनी में परेशानी के चलते अमर सिंह को उल्टियां और दस्त हो रही है। लेकिन इससे कहीं ज्यादा अमर सिंह को चितां और बैचेनी परेशान किये हुए हैं इसलिए उन्हें तत्काल मनोचिकित्सक की जरूरत है। एम्स प्रशासन के अलावा तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट तीस हजारी कोर्ट को सौंपी थी।
बीते सोमवार को अमर सिंह को तिहाड़ जेल से एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनी में परेशानी थी।मालूम हो कि गौरतलब है कि जुलाई 2008 में संसद में विश्वास मत से पहले सांसदों को रिश्वत देने के आरोप में बीते 6 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications