अमर सिंह नहीं संसद नोट कांड के दोषी अहमद पटेल: रामजेठ मलानी

आपको बता दें कि कैश फॉर वोट मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की नियमित जमानत याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही है। इससे पहले कोर्ट ने अमर सिंह की खराब सेहत को देखते हुए उन्हें आज तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी। किडनी में तकलीफ के चलते अमर सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है। रामजेठमलानी ने बताया कि अमर सिंह को इस मामले में फंसाया गया है।
रामजेठ मलानी ने कहा कि अमर सिंह को संसद नोट कांड में मोहरा बनाया गया है। इसमें और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने संसद नोट कांड में अमर सिंह को मुख्य आरोपी मानते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ भेज दिया था। जहां उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications