बाटला हाउस एनकाउंटर की तीसरी बरसी, दिल्ली में अलर्ट जारी

आपको बता दें कि तीन साल पहले आज ही के दिन जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। तथा दो आतंकी मो. आतिफ अमीन तथा साजिद मौके पर भी मारे गए थे। गौरतलब है कि दिल्ली में 13 सितंबर 2008 को करोलबाग, बाराखंभा रोड समेत पांच स्थानों पर बम धमाके हुए थे। जिसमें कई लोग हताहत हुए थे। उसके ठीक छह दिन बाद 19 सितंबर को स्पेशल सेल को सूचना मिली कि सीरियल ब्लास्ट के आतंकी बाटला हाउस नंबर एल-18 में ठहरे हुए हैं।
सूचना के आधार पर जांच के लिए स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की देखरेख में पुलिस एल-18 बाटला हाउस में पहुंची। आतंकियों ने जैसे ही पुलिस आने की आहट लगी, फ्लैट के अंदर से ही पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग झोक दी। जिसमें मोहन चंद शर्मा की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने इस पूरे इलाके को घेर लिया। और कई घंटे की नाकेबंदी और पुलिस फायरिंग के बाद पुलिस ने इसमें छिपे आंतकियों को मार गिराया। हालांकि बाद में इस एनकाउंटर पर काफी सियासत भी हुई।












Click it and Unblock the Notifications