भूकंप पीडि़तों को मुआवजा, मरने वालों की संख्‍या 47 हुई

Compensation for Earth quake victims, toll rises to 47
गंगटोक। रविवार की शाम आए भूकंप ने सिक्किम में सबसे ज्‍यादा तबाही मचाई है। वहां 25 लोगों की भूकंप की वजह से मौत हो चुकी है। 100 से भी ज्‍यादा इमारतें गिरी हैं। घायलों की संख्‍या अभी तक पता नहीं चल पाई है। सिक्किम सरकार ने इस प्रा‍कृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हाजर और कम घायल लोगों को 20 हजार रुपए देने का एलान किया गया है। सिक्किम के मुख्‍यमंत्री पवन चामलिंग ने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा कि हम लोगों का दुख कम नहीं कर सकते हैं लेकिन मुआवजा देकर उनकी मदद की जा सकती है।

भूकंप के बाद स‍िक्किम की राजधानी गंगटोक और उसके आसपास के इलाकों में भूस्‍खलन ने समस्‍या बढ़ाई है। केंद्र की तरफ से वायुसेना को मदद पहुंचाने के लिए सिक्किम भेजा गया है। लेकिन गंगटोक और सि‍लीगुड़ी के बीच नेशनल हाईवे 31 पर कई जगह भूस्‍खलन होने की वजह से सेना के जवान मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं। आईटीबीपी के 700 जवान सिक्किम की राजधानी में राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। पीडि़तों को मदद पहुंचाने के लिए हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। गंगटोक पुलिस हेल्‍प लाइन नंबर 03592-202022 व 03592-202033 और पश्चिम बंगाल पुलिस हेल्‍प नंबर 033-22145486 है।

भूकंप का केंद्र सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 64 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा की तरफ था। इसकी रिएक्‍टर पैमाने पर गति 6.8 थी। सिक्किम के अलावा यह भूकंप उत्‍तर भारत के हिस्‍सों में भी आया था। भारत के अलावा यह भूकंप पड़ोसी देश नेपाल और भूटान में भी आया था। इस भूकंप की वजह से भारत में 31 लोगों, नेपाल में 9 लोग और भूटान में 7 लोगों की मौत हुई है। भारत में सिक्किम में 20, पश्चिम बंगाल में 6 और बिहार में 5 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+