पटना: व्यवसायी को गोली मारकर 10 लाख रुपये लूटा

हालांकि सूत्रों का दावा इस बात का है कि लूटी गई रकम बहुत ज्यादा है पर कानूनी पचड़ों के चक्कर में कम बताई जा रही है। सूचना पाकर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। घायल व्यवसायी प्रशांत ने बताया कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर में उसकी कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान है। गुरुवार को वह पटना सिटी के मेहंदीगंज निवासी गोपाल जी से रुपये लेकर टेम्पो से पटना जंक्शन जा रहा था। टेम्पो पर दो युवक भी सवार हो गये। जैसे ही टेम्पो अगमकुआं तुलसी मंडी के पास पुल से बायें मुड़ा वैसे ही चालक ने टेम्पो को धीमा किया।
टेम्पो पर सवार दो युवकों ने व्यापारी से रुपये भरा थैला लूटना चाहा तो उसने विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने उसके बायें पैर में गोली मार दी और रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गये। घायल व्यापारी को टेम्पो से धक्का दे नीचे फेंक दिया गया। इधर चालक भी टेम्पो लेकर फरार हो गया। घायल व्यापारी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications