'15 सितंबर से 17 सितंबर तक फरीदाबाद में होंगे सिलसिलेवार बम धमाके'

Bomb threat in Faridabad, security stepped up
फरीबाद। फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त कार्यालय में पहुंचे एक धमकी भरे पत्र में शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर बम विस्फोट किए जाने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने अपनी पहचान आईएम के रूप में दर्शायी है। पत्र के अनुसार बीके अस्पताल, एस्कोटर्स अस्पताल, निगमायुक्त कार्यालय, जिला अदालत परिसर और ओल्ड रेलवे स्टेशन पर 15 सितंबर से 17 सितंबर तक सिलसिलेवार विस्फोट करने की धमकी दी गई है। पत्र के अनुसार नगर निगम भवन में 15 सितंबर, सेशन कोर्ट और ओल्ड रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर को जबकि बीके अस्पताल और एस्कोटर्स अस्पताल में 17 सितंबर को विस्फोट करने की धमकी दी है।

पुलिस आयुक्त पीके अग्रवाल ने बताया कि यह धमकी भरा पत्र 13 सितंबर को नगर निगम आयुक्त कार्यालय में पहुंचा था। आयुक्त कार्यालय से उन्हें यह पत्र मिला है। इस पत्र को लिखने वाले ने अपनी पहचान आइएम के रूप में दर्शा रखी है। पत्र के मिलने के बाद मंगलवार देर शाम को ही सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई थी। पुलिस अधिकारियों को पत्र से अवगत कराया गया और उपरोक्त पांचों स्थानों पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पत्र में जिन स्थानों पर विस्फोट किए जाने की धमकी दी गई है, उनके विभागाध्यक्षों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

सुरक्षा के लिहाज से सभी स्थानों पर डाग स्कवायड, बम निरोधक दस्ते की टीम तैनात की गई है। ओल्ड रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सिविल पुलिस भी तैनात की गई है। एस्कोटर्स अस्पताल में चप्पे पर नजर रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

थाना कोतवाली प्रभारी और उनकी टीम सुरक्षा बिंदुओं का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। इसी तरह बादशाह खान अस्पताल, जिला अदालत परिसर और नगर निगम कार्यालय में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त पीके अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले इस तरह के धमकी भरे पत्र मिले हैं। यह किसी सिरफिरे द्वारा की गई शरारत का हिस्सा हो सकता है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों से डरे नहीं लेकिन सतर्क जरूर रहें। प्रत्येक संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति पर आम जनता स्वयं भी पैनी नजर रखें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस की तरफ से सुरक्षा संबंधी सभी प्रकार के इंतजाम किए जा चुके हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि पत्र की विश्वसनीयता की जांच भी गहनता की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+