राजस्थान : भंवरी देवी और महिपाल मदेर के बीच अवैध संबध थे!

Jaipur
जयपुर। एक बार फिर से सत्ता और शबाब की कहानी सामने आ रही है। कई राजस्थानी एलबमों में काम कर चुकी भंवरी देवी पिछले 15 दिनों से गायब है और मीडिया और सरकारी दवाब के चलते राज्य सरकार ने भंवरी देवी को खोजने की जिम्मेदारी अब सीबीआई को दे दी है।

लेकिन क्षेत्रीय चैनलों की माने तो भंवरी को गायब कराने में कांग्रेसी नेता परसराम मदेरणा के पुत्र महिपाल मदेरणा का हाथ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भंवरी और महिपाल मदरेणा के बीच में अवैध संबध थे जिसको भंवरी ने सीडी में कैद कर रखा था और वो महिपाल मदरेणा को ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके चलते महिपाल ने भंवरी का अपहरण करवा दिया है। लगातार रिश्तों पर उठ रहे सवालों के कारण और राजनीति के गलियारों में विद्रोह के चलते महिपाल आज शाम तक अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दे सकते हैं।

आपको बता दें कि एनएम भंवरी को गायब हुए करीब 15 दिन हो गये हैं। लेकिन पुलिस की नाकामी के चलते इस केस को सीबीआई के हाथ में सौंप दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत नर्स भंवरी देवी पिछले करीब 15 दिनों से गायब है। उसके परिजनों ने आशंका जतायी है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। ऐसे में बुधवार को एक और बात सामने आयी कि उत्तर प्रदेश के उरई गांव से एक शव बरामद करके कहा गया कि ये भंवरी का है लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

भंवरी की गायब होने की रिपोर्ट उसके पति अमरचंद ने 5 सितंबर को दर्ज कराई थी। उसने सीधे तौर पर आरोप लगाया था कि हो सकता है, पीएचईडी और जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के इशारे पर उसकी पत्नी को मार दिया गया हो। जबकि वहीं इस मामले पर मंत्री महिपाल मदेरणा ने टिप्पणी करने से मना कर दिया है। पीडि़त परिवार के घर पर पुलिस भी मौजूद है। वहीं भाजपा इस बात को हर हालत में भूनाना चाहती है। वो इस बात को लेकर सड़को पर उतर आयी है। बकौल भंवरी के पति महिपाल मदेर राणा भंवरी को बार-बार फोन किया करता था। उसने भंवरी को एक गाड़ी भी दे रखी थी। लेकिन जिस दिन से भंवरी गायब है उस दिन से गाड़ी का भी कुछ अता-पता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+