तमिलनाडु रेल हादसा मानवीय भूल है : रेल मंत्री

Dinesh Trivedi
चेन्नई । मंगलवार को तमिलनाडु राज्य में चेन्नई से 90 किमी दूर अराकोनम के निकट चितेरी स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन से ईएमयू ट्रेन के टकरा जाने से एक भंयकर हादसा हो गया। जिसमें करीब 85 से ज्यादा लोगों के घायल और 9 लोगों के मारे जाने की खबर है।

इसी बीच रेल मंत्री ने ये सबको चौंका दिया है कि ये हादसा एक मानवीय भूल है। जबकि जीआरपी का कहना है कि दुर्घटना सिग्नल फेल होने की वजह से हुई है।

गौरतलब है कि हादसा मंगलवार रात को तब हुआ जब चेन्नई से मेंगलूर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन चितेरी स्टेशन पर खड़ी थी लेकिन उसी समय चेन्नई से वेल्लोर जा रही पैंसेजर ट्रेन उससे जाकर टकरा गयी। घायलों के चेन्नई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 12 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। रेलवे ने हैल्प लाइन नम्बर 09244919572 पर यात्रियों के बारे में परिजनों को सम्पर्क करने की सलाह दी है।

रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख, गंभीर घायलों को एक-एक लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+