मेनका गांधी ने कहा चिदंबरम सबसे घटिया गृहमंत्री

P Chidambaram
लखनऊ। देश में आंकतवादी घटनाएं बढ़ती जा रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम देश ही सुरक्षा की चिन्ता करने की बजाय खुद की सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। भाजपा ने उन्हें देश का सबसे घटिया गृहमंत्री बताया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली में हाल में हुए आतंकी हमले के बाद चिदम्बरम को उनके इस बयान के लिए जमकर आड़े हाथ लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सारे हमलों को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि यह ऐसे गृहमंत्री हैं जिन्हें देश से ज्यादा खुद की सुरक्षा की चिन्ता है।

उन्होंने कहा कि देश आंतकवाद जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गृहमंत्री ऐसी बयानबाजी कर अपने दायित्वों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। मेनका गांधी उन्हें अब तक सबसे घटिया गृहमंत्री करार देते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल में देश के सामने आयी चुनौतियों का सामना और उनका निराकरण करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने आतंकवाद को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि ऐसे समय पर जब सभी को मिलकर इसका मुकाबला करना चाहिए, ऐसी बयानबाजी करना शर्मनाक है।

अमर सिंह पर भी बरसीं मेनका

मेनका गांधी ने लोकमंच नेता अमर सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि अब अमर सिंह जो वोट के बदले नोट प्रकरण पर सारी पोल पट्टी खोल देने की धमकी दे रहे है। अमर सिंह ने मंत्री पद के लालच में यह कदम उठाया था, उन्हें मंत्री पद तो मिला नहीं, जेल की सजा जरूर मिल गयी। श्रीमती गांधी ने सवाल किया कि आखिर अमर सिंह किस बात का इंतजार कर रहे हैं, वह बार-बार मुंह खोलने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि श्री सिंह को अब अपना मुंह खोल ही देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+