19 घंटे और 11 मौत के बाद खत्म काबुल मुठभेड

अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री सिद्दीक सिद्दिकी ने मुठभेड़ के खत्म होने की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई है। मुठभेड़ में 19 लोग घायल भी हुए हैं। मारे गए लोगों में 7 आतंकवादी, 3 बच्चे और 1 अफगानी नागरिक शामिल है। इस मुठभेड़ में मंगलवार को जवाबी कार्रवाई के दौरान नाटो सेना के 6 जवान जख्मी हुए थे।
कुल 7 आतंकियों ने बिल्डिंग पर कब्जा जमाया था। ये आतंकवादी इलाके की सबसे ऊंची बिल्डिंग में मौजूद थे। जहां से ये छिपकर गोलीबारी कर रहे थे। इन आतंकियों के पास एके-47 बंदूकें थीं और इन्होंने सुसाइड बेल्ट भी पहन रखीं थीं। काबुल में यह पिछले एक साल में हुआ सबसे बड़ा तालिबानी हमला माना जा रहा है। अमेरिका ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि अफगानिस्तान में जल्द ही शांति बहाली हो जाएगी। इस आतंकी हमले ने यह फिर साबित कर दिया है कि अफगानिस्तान में तालिबानी सेनाए मजबूत हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications