प्रेमी से धोखा खाने के बाद किशोरी ने की आत्महत्या

Suicide
लखनऊ। प्रेम में धोखा खायी किशोरी ने आग लगाकर आत्म हत्या कर दी। राजधानी लखनऊ से सटे निगोंहा इलाके में हुई घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। लड़की के घरवालों का कहना है कि शादी के लिए लड़का दहेज की मांग कर रहा था तथा दहेज की मांग न पूरी होने पर उसने शादी से मना कर दिया। विवाह न हो पाने की बात सुनने के बाद किशोरी ने खुद को आग लगा ली।

निगोंहा के मगटइया गांव निवासी किसान राम किशोर की बेटी शांति(16) ने शनिवार की रात घर में खुद पर मट्टiी का तेल डालकर आग लगा ली। आग से बुरी तहर झुलसने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। शाङ्क्षत के घरवालों पुलिस को बताया कि शांति फैजाबाद निवासी डाला चलाने वाले युवक उत्तम से प्रेम करती थी।


गत जुलाई माह में दोनों घर से भाग गए थे। शांति के घरवालों ने उत्तम पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के एक सप्ताह के बाद शांति घर लौट आई थी। इसके बाद शांति के घरवालों ने उसकी शादी उत्तम से तय करने का निर्णय लिया। दोनों इस बात पर राजी हो गये। विवाह की बात जब आगे बढ़ी तो उत्तम ने विवाह में दहेज की मांग की।

शांति के घर वालों की आर्थिक स्थित अधिक बेहतर न होने के कारण वह मांग के अनुरूप दहेज देने में खुद को अक्षम बताया। घरवालों ने बताया कि बीते 8 सितम्बर को उत्तम उन लोगों के घर पहुंचा तो दहेज की मांग न पूरी होने पर उसने शांति से शादी करने से इनकार कर दिया। विवाह न हो पाने से शांति काफी परेशान थी। बदनामी और लोकलाज के डर से शांति ने आत्महत्या कर ली। शांति के घरवालों ने उत्तम के खिलाफ किसी भी प्रकार का मामला दज कराने से इनकार कर दिया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+