हरियाणा: जेब में फटा 3 सिम वाला चाईनीज़ मोबाइल

धमाके के साथ फटे मोबाइल से वहां खड़े लोगों में दहशत फैल गई। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया। जानकारी के अनुसार मीना बाजार में दर्जी की दुकान करने वाले धालीवाल नगर निवासी 34 वर्षीय योगराज सिंह शुक्रवार सुबह रामबाग में हो रहे एक अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गया था। संस्कार की रस्म अदा की जा रही थी।
योगराज के अनुसार उसने अपनी पेंट की जेब में तीन सिम वाला चाइनिज मोबाइल रखा हुआ था। उसने बताया कि मोबाइल अचानक फूलने लगा। जब उसने जेब में हाथ डालकर मोबाइल को बाहर निकालने की कोशिश की तो मोबाइल अत्याधिक गर्म होने की वजह से वह उसे बाहर नहीं निकाल सका और उसकी अंगुली जल गई। कुछ सेकेंड के बाद मोबाइल अचानक धमाके की आवाज के साथ फट गया और वह दूर जा गिरा और जांघ पर गंभीर चोट आई। धमाके की आवाज सुनकर वहां खड़े लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।












Click it and Unblock the Notifications