उड़ीसा में बाढ़ का कहर, 7 लाख लोग प्रभावित

उड़ीसा के बालासोर, बारगढ़, भद्रक, बोउध, दोवगढ़, जगपुर, नुपाडा, जगतसिंह पुर, झरसूगुडा, केंदत्रपारा, मयूरभंज, नयागढ़, संबलपुर और सुबर्णापुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में अधिकांश गांव में घरों व गोदामों में रखा अनाज पूरी तरह पानी की चपेट में आने से सड़ने लगा है।
समुद्री तट से लगे इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। साथ ही महानदी के तट पर स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। हीराकुद बांध ऊपर तक लबालब भर चुका है। बांध के 59 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। कटक के पास मुनडुली में करीब 13 लाख क्यूसेक पानी रोजाना छोड़ा जा रहा है। महानदी को के पानी को दो भागों में बांट कर दोनों में करीब 13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
जल निगम ने महानदी के दोनों तटों पर बने बंधों में करीब 500 कमजोर जगहों को चिन्हित किया है, जिनमें 28 अतिसंवेदनशील हैं। यानी अगर इन जगहों पर बांध टूटा तो तबाही मच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications