किटी पार्टी में समाज सेविका का पर्स चोरी

चौकी प्रभारी ने रेस्तरां में लगे सीसीटी कैमरे में दर्ज फुटेज की जांच की तो पता कि तीन बीस-बाइस साल की युवतियों जो किसी घर की मेड लग रही थी। वह सीट के पास आकर खड़ी हुई। दो युवतियों लोगों को देख रही थी वहीं एक युवती ने पर्स उठाया और फिर तीनों चली गई। उमा त्रिपाठी के मुताबिक पर्स में सात हजार रुपये व 15 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन व घर की चाभी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, जागृति एंक्लेव के पास बाइक सवार बदमाश ने महिला का बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में 50 हजार रुपये कैश और क्रेडिट कार्ड रखा था। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक नीरू कपूर पति आशु कपूर और परिवार के साथ सूर्य निकेतन में रहती हैं। वह लक्ष्मी नगर मार्केट में खरीदारी करने के लिए आई थी। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। वह खरीददारी करने के बाद वही से तिपहिया लेकर बेटी के साथ वापस घर लौट रही थी।
तिपहिया में उन्होंने सीट पर ही अपना काले रंग का बैग रखा हुआ था। तिपहिया जागृति एंक्लेव के पास लाल बत्ती पर पहुंची थी तभी एक बाइक पर दो युवक उनके पास आए। उन्होंने तिपहिया के अंदर एक साइड में रखा काले रंग का बैग झपटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों युवकों ने हैलमेट पहन रखा था। बैग लेकर दोनों तेजी से वहां से फरार हो गए। बैग में उनका 50 हजार रुपये कैश, जरूरी कागजात और क्रेडिट कार्ड रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications