अमर सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

Court will hear bail plea of Amar Singh today
नई दिल्ली। नोट फार वोट मामले के आरोपी राज्यसभा सांसद अमर सिंह की तरफ से दायर अंतरिम जमानत अर्जी पर कोर्ट आज फैसला लेगी। इस बाबत दिल्ली पुलिस भी अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। अमर सिंह ने अपनी किडनी ट्रासंप्लांट का हवाला देकर कोर्ट में मंगलवार को अंतरिम जमानत की अर्जी दायर की थी। अगर बृहस्पतिवार को कोर्ट से अमर सिंह को मेडिकल ग्राउंड पर राहत नहीं मिली तो वे लंबे समय के लिए तिहाड़ जेल में हवा खा सकते हैं।

उधर, बुधवार को अमर सिंह से मिलने जयाप्रदा पहुंची। दोनों नेता आधे घंटे से ज्यादा बातचीत करते रहे। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पर लगता है कि आगे की रणनीति पर दोनों ने विचार-विमर्श किया है। जयप्रदा के जाने के बाद अमर सिंह की पत्नी पंकजा कुमारी सिंह व भाई अरविंद सिंह मिलने आए। आपको बता दें कि अमर सिंह को तिहाड़ जेल संख्या तीन के वार्ड नंबर चार में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+